इस तरह करें अपनी इम्युनिटी बूस्ट

कोरोना वायरस से खुद को व परिवार के अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आप घर पर ही औषधि (काढ़ा) तैयार कर सकते हैं। इस संक्रमण से बचाव करना बेहद जरूरी है और आप चंद उपाय की मदद से कोरोना व अन्य बीमारियों को खुदे से दूर रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन औषधि के बारे में।

गिलोय का काढ़ा

गिलोय का काढ़ा आपको रोगों से बचाने का कार्य करता है। इसके साथ ही यह आपके पूरे परिवार की इम्युनिटी को तेजी से बूस्ट करेगा। इसका काढ़ा आप घर पर भी बना सकते हैं।

 

गिलोय काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • ·         गिलोय का एक टुकड़ा
  • ·         4-5 तुलसी की पत्तियां
  • ·         2 काली मिर्च
  • ·         थोड़ी सी कच्ची हल्दी
  • ·         थोड़ी अदरक

 

बनाने की विधि- गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आपको गिलोय के पत्ते या गिलोय की बेल का टुकड़ा, तुलसी के पत्ते, काली मिर्च, कच्ची हल्दी, अदरक, सभी चीजों को कूट लें। इसके बाद एक बर्तन में करीब 4 कप पानी उबलने के लिए रखें और उसके अंदर सभी सामग्री डाल दें। अब आंच को धीमा कर दें और काढ़े को पकने दें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस को बंद कर काढ़े का छान लें। इसके बाद हल्का गुनगुना होने पर चाय की तरह इसका सेवन करें। दिन में एक गिलास काढ़ा पिया जा सकता है। 

 



Post a Comment

0 Comments