image source : 
भगवान शिव त्रिदेवों में से एक देव हैं। इन्हें महादेव, भोलेनाथ, महेश, शंकर, नीलकंठ आदि नामों से भी जाना जाता है। भगवान शिव अपने भक्तों पर ऐसे तो अपनी कृपा बरसाते रहते हैं, भक्तों की भक्ति, पूजा पाठ से खुश होकर जहां एक तरफ वह उनकी मनोकामना को पूरा करते हैं, तो वही दूसरी तरफ क्रोधित होने पर शिव जी बेईमानी और धोखेबाज लोगों को कड़ी सजा देते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि भगवान शिव किन पापों की माफी नहीं देते हैं, माफी देने के बजाय किन पापों के कारण वह लोगों को दंड देते हैं।



1. शादी तोड़ने की कोशिश करना
भगवान शिव को यह कतई पसंद नहीं है कि कोई अपने शादीशुदा रिश्ते को तोड़ें। ऐसा कर्म करने पर भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं।

2 पैसों की धोखादड़ी करना
दूसरों की मेहनत से कमाएं गए धन को धोखे से अपने पास रखना, ऐसे लोगों को भगवान शिव बहुत कठोर दंड देते हैं, इसलिए आप भी ऐसा करने से बचें।
                                                                   image source :
3 गलत अफवाह फैलाना
समाज में किसी के मान सम्मान को हानि पहुंचाने या पीठ पीछे किसी के बारे में बाते फैलाने वाले को भी भगवान शिव कभी माफ नहीं करते हैं।
4 गर्भवती महिला को कुवचन
मासिक धर्म से जुज रहीं महिला या गर्भवती महिला को कटु वचन कहना भी भगवान शिव के दिल को दुखाता है।
5 बुरी सोच रखने वाला
शिव पुराण के अनुसार किसी के लिए बुरी सोच रखने से भी आप पाप का हकदार बनते हैं। इसलिए किसी के लिए बुरा ना सोचें।
6 गलत रास्ता अपनाना

कामयाबी पाने के लिए गलत रास्ता अपनाने से भी भगवान शिव क्रोधित होते हैं। ऐसा कभी ना करें और बुराई की राह छोड़ दें।