आप जिस भी शादी में जाती
होंगी वहां पर आप देखते होंगे कि दुल्हा दुल्हन दोनों ही बैठकर शादी के बंधन में
बंधते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर शादी करने के लिए
दुल्हे की जरूरत नहीं होती है, और दुल्हन बिना दुल्हे के ही शादी कर लेती है।
हम जानते हैं आप हमारे इस
आर्टिकल को पढ़कर थोड़ा हैरान और परेशान हो रहे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जापान की एक कंपनी
की तरफ से उन लड़कियों को यह सुविधा दी जा रही है। इस कपंनी के पास तरह तरह के
पैकेज भी उपलब्ध हैं।
यह पैकेज उन लड़कियों के
लिए होता है जो कि शादी तो करना चाहती हैं लेकिन किसी के साथ उम्र भर के लिए नहीं
रहना चाहती हैं। ऐसे में वह एक दिन के लिए खुद को दुल्हन के रूप में देख सकती हैं।
इसके लिए कंपनी बाकायदा रजिट्रेशन भी करवाती है। दुल्हन बनने के लिए कंपनी का
मेकअपमैन दुल्हन को पूरी तरह से तैयार करता है और फिर दुल्हन का फोटोसेशन होता है।
हम आपको बता दें कि यह विवाह शाही और साधारण दोनों तरह से करवाया जाता है, यह पूरी तरह से आप पर
निर्भर करता है कि आपको किस तरह से अपनी शादी का आयोजन करना है।
2 Comments
देश के इन हिस्सों में किराये पर मिलती हैं बीवियां
ReplyDeletecool little weird but amazing
ReplyDelete